रवि एस. गुप्ता ने लॉन्च किए तीन नई फिल्मों के पोस्टर
-
By Admin
Published - 07 June 2025 2 views
मुंबई (अनिल बेदाग) : अन्नू कपूर जैसे ऐक्टर से सजी चर्चित फिल्म 'हमारे बारह' के मेकर निर्माता रवि एस. गुप्ता ने अब "बारह से तीन" नामक फिल्म की घोषणा की है। मुम्बई मे निर्माता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने प्रोडक्शन हाउस राधिका जी प्रोडक्शन के बैनर तले आने वाली 3 फ़िल्मों के पोस्टर लॉन्च किए। "बारह से तीन" के अलावा "कण कण मे राम" और "कालका" बनाने का एलान किया गया। "कण कण मे राम" के निर्देशक रवि एस. गुप्ता और निर्माता रवि एस. गुप्ता एवं त्रिलोकी नाथ प्रसाद हैं। कालका के निर्देशक रवि एस. गुप्ता और निर्माता रवि एस. गुप्ता एवं त्रिलोकी नाथ प्रसाद हैं। "बारह से तीन" के निर्माता रवि एस. गुप्ता एवं त्रिलोकी नाथ प्रसाद हैं और इस फिल्म के लेखक निर्देशक संजीव कुमार राजपूत हैं। जब यह पूछा गया कि विवादित फिल्म 'हमारे बारह' से "बारह से तीन" का टाइटल मिलता जुलता है क्या, कहानी भी उसी मुद्दे पर है? तो निर्माता रवि एस. गुप्ता ने बताया कि नहीं, 'हमारे बारह' जहां देश में बढ़ती जनसंख्या के मुद्दे पर आधारित थी वहीँ "12 से 3" एक इमोशनल हॉरर फिल्म है जो भाई बहन की कहानी कहती है। रात के 12 से 3 बजे का समय ऐसा होता है जब डर लगता है। इस फिल्म मे हनुमान चालीसा भी होगा।इस प्रेस कांफ्रेंस में निर्माता रवि एस. गुप्ता के साथ निर्देशक संजीव कुमार राजपूत भी थे जो फिल्म 12 से 3 के डायरेक्टर होंगे। इस अवसर पर लेखक दीपायन भी उपस्थित थे। तीनों फ़िल्मों के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सत्यदेव कुमार हैं। निर्माता रवि एस. गुप्ता ने बताया कि "कण कण मे राम" एक एक्शन फिल्म है। अगले साल ये फ़िल्में आएंगी. कालका एक अलग जॉनर का सिनेमा है। निर्माता रवि एस. गुप्ता की एक और फिल्म "बूंदी रायता" भी जल्द रिलीज होने वाली है जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार नजर आएंगे।
सम्बंधित खबरें
-
मुंबई (अनिल बेदाग) : ये कोई राज़ नहीं है कि बॉलीवुड सितारे सिर्फ़ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि रैम्
-
मुंबई (अनिल बेदाग) : पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन और सिनेबस्टर मैगज़ीन प्रा. लि. के मालिक रॉनी र
-
मुंबई (अनिल बेदाग) : बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "सितारे ज़मीन पर" ने आज एक इवेंट में काफ़ी चर्चा बटोरी, जह
-
मुंबई (अनिल बेदाग) : साउथ इंडिया के सुपरस्टार धनुष को एक बिल्कुल नए अवतार में देखा गया है। भारतीय वा
-
मुंबई (अनिल बेदाग) : अन्नू कपूर जैसे ऐक्टर से सजी चर्चित फिल्म 'हमारे बारह' के मेकर निर्माता रवि एस.
-
अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ को लेकर इंतजार खत्म हुआ। फिल्म आज रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म देखकर लौटे