'राष्ट्र का गौरव हैं अहिल्याबाई', BJP ने काशी में की गंगा आरती
-
By Admin
Published - 23 May 2025 1 views
काशी के अहिल्याबाई घाट पर भाजपा और नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने गंगा आरती की। इसके साथ ही अहिल्याबाई होल्कर के योगदान का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित अहिल्याबाई घाट पर भारतीय जनता पार्टी ने मां गंगा की विराट आरती उतारी।इस अवसर पर उपस्थित भाजपाजनों ने महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी के नेतृत्व में रानी अहिल्याबाई की तस्वीर लेकर वेदपाठी बटुकों के स्वस्तिवाचन के बीच मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। सनातन धर्म के उत्थान में देवी अहिल्याबाई के योगदान का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में आरती और दुग्धाभिषेक के पूर्व अहिल्याबाई घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।भाजपा महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर संपूर्ण राष्ट्र का गौरव हैं। उस विशाल और विराट व्यक्तित्व के प्रति भारत की सनातन धर्म की पवित्र परंपरा ने उन्हें 'पुण्यश्लोक' के रूप में सादर नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है।राजेश शुक्ला ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में अपना योगदान दिया था। हमारी संस्कृति की रक्षा मातृशक्ति से ही संभव है। अहिल्याबाई होल्कर का योगदान मातृशक्ति के मानवर्द्धन का सशक्त प्रमाण है।स्वच्छता अभियान की संयोजिका महानगर उपाध्यक्ष डॉ. गीता शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहिल्याबाई होल्कर के सपने को साकार किया है। अहिल्याबाई होल्कर ने सत्ता संभालने के बाद बहुत ही स्पष्ट उद्घोषणा की थी कि मेरा पथ धर्म का पथ है, धर्म का पथ ही न्याय का पथ है।
सम्बंधित खबरें
-
काशी के अहिल्याबाई घाट पर भाजपा और नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने गंगा आरती की। इसके साथ ही अहि
-
मिशन समाधान के तहत सीएम योगी ने 80 हजार छात्राओं से संवाद किया। जूम पर आयोजित कार्यक्रम में 12 हजार
-
यूपी में 2027 में होने वाले चुनावों के लिए भाजपा अभी से तैयारी में जुट गई है। भाजपा के विधायकों का ऑ
-
पाकिस्तान के खिलाफ जब कड़ा एक्शन लिया जा रहा था तब कुछ राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी बयानबाजी में लगी
-
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री ब्रजे
-
चुनावी आहट ने पक्ष और विपक्ष के राजनेताओं के बीच कड़वाहट बढ़ा दी है। एक छोटा मुद्दा देखते ही देखते ब