ओपी राजभर ने किया अखिलेश पर तीखा हमला
-
By Admin
Published - 03 May 2025 2 views
प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के फैसले ने उनकी नींद उड़ा दी है। प्रदेश के अल्पसंख्यक एवं पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश के सत्ता में आने पर गोमती रिवर फ्रंट पर महाराज सुहेलदेव की प्रतिमा लगवाने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष को पिछड़ों और दलितों को ठगने की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के फैसले ने अखिलेश की नींद उड़ा दी है। इसलिए भीतर से हिल गए हैं और उन्हें पिछड़ा और दलित वोट बैंक छिटकने का डर सताने लगा है।राजभर ने कहा कि जब तक सपा अध्यक्ष सत्ता में रहे, उन्हें कभी महाराज सुहेलदेव की याद नहीं आई। अब वोट बैंक की राजनीति के लिए राजभर समाज को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समाज अब उनके झांसे में नहीं आएगा। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हो सका, वो राजभर समाज का क्या होगा? सपा अध्यक्ष ने न तो बसपा को छोड़ा, न जयंत चौधरी को, उनकी फितरत केवल ठगने की है। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश के साथ रह चुके हैं और उनकी कार्यशैली को अच्छे से जानते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि जातिगत जनगणना के बाद अखिलेश का वोटबैंक खिसक जाएगा, इसलिए वह अब राजभर समाज को धोखा देने की कोशिश में जुट गए हैं। राजभर ने समाजवादी पार्टी पर दलितों को 'गुलाम' समझने का भी आरोप लगाया।
सम्बंधित खबरें
-
सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित अम्बे मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर द्वारा वक
-
प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। उन्हों
-
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। समाजवादी पार्
-
सीतापुर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राहुल गांधी को धन्यवाद जुलूस स्थानीय अंबेडकर पा
-
आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पाकिस्तान में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
-
लखनऊ-21-04-2025- राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक