पहली बार घर ला रहे बप्पा को तो रखें इन बातों का ध्यान
-
By Admin
Published - 12 September 2023 103 views
गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा भाव के साथ गणेश जी की पूजा अर्चना करते हैं। 10 दिनों तक पूरे विधि-विधान के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेकर जीवन के कष्ट से छुटकारा पाते हैं। ऐसे में यदि आप भी पहली बार बप्पा की मूर्ति घर में लाने की सोच रहे हैं तो स्थापना से पहले कुछ खास नियमों का ध्यान रखना जरुरी है। आइए जानते हैं....
साफ कर लें जगह : सबसे पहले घर की जिस जगह पर आप बप्पा की मूर्ति रखने वाले हैं उसे अच्छी तरह से साफ कर लें। आप चाहें तो उस जगह को अच्छी तरह से सजा भी सकते हैं।
ऐसी मूर्ति होती है शुभ : बप्पा की मूर्ति खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गणेश जी की सूंड दाई ओर हो ऐसी सूंड शुभ फल देती है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसी सूंड वाली गणपति घर में रखने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
शंख बजाकर करें स्वागत : बप्पा को जब भी आप घर में लेकर आएं तो उनका स्वागत शंख बजाकर करें। शंखानद बहुत ही शुभ माना होता है।
पीले रंग के वस्त्र पहनाएं : भगवान गणेश की पीला रंग बहुत ही प्रिय होता है। इसलिए बप्पा को विराजित करने के बाद उन्हें पीले रंग के कपड़े पहनाएं। फिर ओम गं गणपतये नमरू मंत्र का 21 बार जाप करें।
साथ में रखें कलश : यहां पर आपने बप्पा की मूर्ति रखी है उसके बाद चांदी, स्टील या फिर तांबे के कलश में पानी भरकर रखें। कलश पर लाल रंग की मौली जरुर बांधे। इसके अलावा कलश के नीचे चावल रखें।
घी का दीया जलाएं : गणेश जी की मूर्ति रखने के बाद उनके सामने एक घी का दीया जलाएं।
संकल्प लें : इसके बाद हाथ में गंगाजल लेकर यह संकल्प लें कि आप बप्पा को कितने दिनों के लिए अपने घर में लेकर आ रहे हैं। वैसे डेढ़, तीन, पांच, सात, नौ या गा दिन के लिए बप्पा को आप अपने घर में रख सकते हैं।
हाथ जोड़कर करें पूजा : फिर बप्पा के सामने हाथ जोड़कर आह्वान करें। ध्यान करते समय हाथों में पीले रंक के फूल रखें और बप्पा से सुख शांति की प्रार्थना करें। इसके बाद फूलों को भगवान गणेश की चरणों में अर्पित करें।
मोदक का लगाएं भोग : बप्पा को आप मोदक का भोग लगा सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को मोदक बहुत ही प्रिय हैं इसके अलावा आप चाहें तो लड्डू भी भगवान गणेश को अर्पित कर सकते हैं।
सम्बंधित खबरें
-
प्रदोष व्रत पर शिवलिंग का करें इन चीजों से अभिषेक, हर कार्य में मिलेगी सफलता हिन्दू धर्म में प्
-
हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। एकादशी का व्रत भगवान श्री विष्णु को समर्पित होता है और यह प
-
उज्जैन : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आने वाले दर्शनार्थिय
-
गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। मा
-
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय के साथ ही शुरू हो गया है। चार दिवसीय इस महापर्व की विशेष महत्त