अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के 23 वां दीक्षांत समारोह अबकी बार कुछ अलग ही दिखा। समारोह में बिखरी भारतीय परिधान की अनोखी छटा कौतूहल का विषय बनी रही। सोमवार को कृषि विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में शुरू हुई दीक्षांत समारोह की संपूर्ण कार्यवाही में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष अधिष्ठाता प्राचीन भारतीय वेशभूषा कुर्ता धोती एवं सदरी तथा साफे में नजर आए। वहीं दूसरी ओर उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राएं भी कुर्ता पाजामा धारण किए हुए दीक्षांत समारोह में चार चांद लगा रहे थे। कुलाधिपति के पहुंचने पर निकली शोभायात्रा एवं बैंड बाजे की धुन भारतीय परिधान को पूरी तरह से अनुपम छटा में परिवर्तित कर रही थी। कुर्ता धोती और कुर्ता पजामा के बीच सिर पर केसरिया रंग की पगड़ी विश्वविद्यालय के शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं को अलग अंदाज में शोभायमान कर रही थी। दीक्षांत समारोह पूरी तरह से भारतीय वेशभूषा में संपन्न हुआ अनोखी छटा दीक्षांत समारोह को पूरी तरह से गुलजार मान बना रखी थी।
सम्बंधित खबरें
-
यूपी में 2027 में होने वाले चुनावों के लिए भाजपा अभी से तैयारी में जुट गई है। भाजपा के विधायकों का ऑ
-
पाकिस्तान के खिलाफ जब कड़ा एक्शन लिया जा रहा था तब कुछ राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी बयानबाजी में लगी
-
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री ब्रजे
-
चुनावी आहट ने पक्ष और विपक्ष के राजनेताओं के बीच कड़वाहट बढ़ा दी है। एक छोटा मुद्दा देखते ही देखते ब
-
यूपी में जुलाई में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। सीएम योगी इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। मुख्यम
-
पीलीभीत जिले में नेपाल सीमा से सटे इलाकों में धर्मांतरण कराने का रैकेट सक्रिय है। इसको लेकर बड़ा खुल