कृषि विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष पर पौधरोपण,बीज वितरण, कन्या भोज एवं तकनीकी सत्र का हुआ आयोजन
तरुण प्रवाह
अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज ,अयोध्या ने विश्वविद्यालय के एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 का सैकड़ों किसानों एवं कन्याओं के साथ विभिन्न आयोजन कर शुरूआत किया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में पोषक अनाज को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक बाबा गोरखनाथ द्वारा विशिष्ट अतिथि संतोष शुक्ला जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह, प्रसार निदेशक, डॉ ए पी राव, सुशील मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, अनिल सिंह, मंडल महामंत्री, अजय विक्रम भाजपा नेता एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत् उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि बाबा गोरखनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि खाद्य सुरक्षा व पोषण के लिए पोषक अनाज के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना होगा तथा आज के परिवेश में खानपान व स्वास्थ्य की बदलती स्थितियों के बीच पोषक अनाज जो महत्व है वह वर्षों से व्यापक रूप में उपयोग होता रहा है। विशिष्ट अतिथि किसान प्रदीप पांडे ने मोटे अनाज के प्रयोग पर बल दिया। संजीव सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज दिवस 2023 पर किए जाने वाले विस्तृत कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए कार्यवाही करने की रूपरेखा से अवगत कराया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी वर्ष 2023 में भारत की अगुवाई में दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा जो की खेती किसानी व किसानों को समृद्ध करने के दृष्टिकोण के साथ होगा, डॉ सिंह ने बताया की प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की सहमत पर वर्ष 2023 में भारत के प्रायोजन में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष का आयोजन किया जाएगा ।
निदेशक प्रसार डाँ ए पी राव ने बताया कि आज पूरे भारतवर्ष में अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष मनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आज इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा अखिल भारतीय शुष्क क्षेत्रफल समन्वित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत एस सी ,एस पी लाभार्थी किसानों को फलदार पौधों का वितरण, वृक्षारोपण, बीज वितरण, 71 कन्याओ का भोज एवं तकनीकी सत्र आयोजित किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ शंभू गुप्ता द्वारा मोटे अनाज का महत्व एवं डॉ साधना सिंह द्वारा मोटे अनाज के पकवान एवं इसके फायदे के बारे में बताया गया । कार्यक्रम में ऑनलाइन एलसीडी के माध्यम से माननीय श्री युत् नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्री ने भी इस पर प्रकाश डालते हुए इसकी महत्ता से अवगत कराया। इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र के भारी संख्या में किसान, कन्याएं, सम्मानित क्षेत्रवासी एवं विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, वरिष्ठ अधिकारी गण, शिक्षक, वैज्ञानिक एवं छात्राएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद प्रस्ताव विश्वविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉ जसवंत सिंह ने करते हुए कार्यक्रम में पधारने के लिये मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, किसान मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी, किसान,कन्यायें, क्षेत्र के सम्मानित विशिष्ट गण, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सम्बंधित खबरें
-
यूपी में तीसरे चरण की 10 सीटों के लिए हो रहे मतदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से वोट
-
लखनऊ अर्जुनगंज में पुल पर स्थित मरी माता मंदिर से अर्जुनगंज होते हुए शाहीदपथ चौराहे तक होने वाले सड़
-
1979 से 1980 में तत्कालीन श्रीमती इंदिरा गांधी के सहयोग से चैधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री बने। ल
-
लखनऊ। सबके लिए आवास के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अभियान वर्ष 2014 से शुरू किया ह
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए नामांकन हो रहा है।बीते 4 मार्च से नामांकन शुरू