डॉ भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती का कृषि विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन।
भारतीय संविधान के जनक बीआर अंबेडकर का महान व्यक्तित्व लोगों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है :कुलपति- डॉ बिजेंद्र सिंह
कुमारगंज से आरती तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या (कुमारगंज) :आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज ,अयोध्या में विश्वविद्यालय के हाईटेक हाल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने डॉक्टर भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कुलपति डॉ सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बाबा भीमराव अंबेडकर की समता मूलक समाज बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए आजीवन संघर्ष एवं उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपनी जीवन एवं आचरण में ढालने का संकल्प लेने का आह्वान किया। और कहा कि भारतीय संविधान के जनक बीआर अंबेडकर का महान व्यक्तित्व लोगों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है ।
उक्त अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ ए पी राव ने कहा कि आज पूरा देश संविधान के निर्माता बाबा साहेब की 130 वीं जयंती मना रहा है, जिनको देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, जिन्होंने ना सिर्फ आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान का निर्माण भी किया। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, वैज्ञानिक एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। विशेष रुप से अधिष्ठाता डॉ ओ पी राव, डॉ आर सी तिवारी, डॉ आर के दोहरे ,डॉ राम प्रताप सिंह, डॉ शंभू गुप्ता ,डॉ डी राम ,डॉ सुशील कुमार ,डाँ विरेन्द्र चौधरी, डॉअनिल एवं डॉ चंद्रशेखर आदि ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद प्रस्ताव विश्वविद्यालय के सहप्राध्यापक एवं कुलपति के सचिव डॉ जसवंत सिंह द्वारा किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
यूपी में तीसरे चरण की 10 सीटों के लिए हो रहे मतदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से वोट
-
लखनऊ अर्जुनगंज में पुल पर स्थित मरी माता मंदिर से अर्जुनगंज होते हुए शाहीदपथ चौराहे तक होने वाले सड़
-
1979 से 1980 में तत्कालीन श्रीमती इंदिरा गांधी के सहयोग से चैधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री बने। ल
-
लखनऊ। सबके लिए आवास के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अभियान वर्ष 2014 से शुरू किया ह
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए नामांकन हो रहा है।बीते 4 मार्च से नामांकन शुरू