तेजस्वी का NDA सरकार पर निशाना
-
By Admin
Published - 06 June 2025 6 views
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। नेताओं के बीच एक-दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। लगातार कई घटनाएं सामने आ रही हैं और पुलिस बेबस नजर आ रही है। सरकार भी सो रही है, ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें कुछ करना ही नहीं है।राजद नेता ने कहा कि एम्स में इतनी अव्यवस्था है। मरीजों के परिजन सड़कों पर आराम कर रहे हैं। मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। सीएम की मानसिक स्थिति बेसुध है और अब वे अपने पद पर बने रहने में असमर्थ हैं। वहीं, एक एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सूचना जनहित में जारी। बिहार में सतर्क रहे, सचेत रहे, सावधान रहे! अपने जानमाल की रक्षा स्वयं करें क्योंकि बिहार में 20 वर्षों की एनडीए सरकार के सत्ता संरक्षित अपराधी कभी भी, कहीं भी, कैसे भी कुछ भी वारदात कर सकते है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की ताकि समाज के कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण बढ़ाकर “85 फीसदी” करने के लिए नये विधेयक पेश किए जा सकें। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने यह पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया। पत्र में उन्होंने नीतीश सरकार पर इस मुद्दे पर “जानबूझकर” टालमटोल करने का आरोप लगाया। तेजस्वी जब बिहार के उपमुख्यमंत्री थे, तब राज्य में कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया गया था।
सम्बंधित खबरें
-
देश भर में शनिवार सात जून को ईद मनाई जा रही है। ईद के मौके पर देश भर में खुशी छाई है। इसी बीच
-
मुंबई (अनिल बेदाग) : दिव्यांगजनों और मानव सेवा के लिए पहचाने जाने वाले उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान
-
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर तंज कसा है। प्
-
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को उम्मीद पोर्टल का शुभारंभ किया और कहा कि यह
-
केंद्रीय संचार एवं उत्तर- पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज दिल्ली स्थित राष्ट
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी से बात की, जिन्होंने उ