लाल से 10 गुना अधिक लाभदायक होता है पीला तरबूज, आज से ही डाइट में कर लें शामिल
-
By Admin
Published - 05 May 2024 4 views
गर्मियां आते ही हर किसी का मन लाल-लाल मिठ्ठा तरबूज खाने को करता है। लेकिन क्या आपने कभी पीला तरबूज खाया है? पीला तरबूज लाल वाले से बेहद ज्यादा अधिक फायदेमंद होता है। आपको जानकारी के लिए बता दें की पीले तरबूज की खेती सबसे पहले अफ्रीका में हुई जिसके बाद धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में पहुंच गया। इसके अलावा अब इसकी भारत के राजस्थान समेत कई जगह पर खेती होती है। लाल से ज्यादा अब हर किसी को इसका स्वाद अच्छा लगता है। इसी के साथ चलिए हम आपको आज इसके बारे में आधिक जानकारी बताते हैं जिसके बाद आप आज से ही इसे खाना शुरू कर देंगे।
इसलिए है तरबूज का रंग पीला
विज्ञान की मानें तो तरबूज का रंग लाइकोपीन नाम का एक केमिकल पर निर्धारित करता है। इसकी अधिकता की वजह से तरबूज का रंगलाल होता है। जबकि पीले तरबूज में लाइकोपीन नामक केमिकल ज्यादा नहीं पाया जाता है।लेकिन ये पीला तरबूज लाल के मुकाबले बहुत मीठा होता है इसे शहद जितना मीठा बताया जाता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा भी खूब पाई जाती है।
पीले तरबूज खाने के फायदे
- पीला तरबूज में बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बीटा कैरोटीन आंखों के लघ्एि बहुत जरुरी होता है इसके सेवन से आंखे स्वस्थ रहती हैं।
- इसमें विटामिन ए भी ज्यादा पाया जाता है। जिससे दृष्टि, प्रजनन स्वास्थ्य और भ्रूण के विकास में मदद मिलती है।
- यह पाचन के लिए अच्छा होता है।
- पीले तरबूज में कैलोरी कम होती है।
सम्बंधित खबरें
-
पिली और काली सरसों के बिना भारतीय रसोई अधूरी है। अगर आपको खाने का स्वाद बढ़ाना है तो सरसों के दाने से
-
एलोवेरा का इस्तेमाल ज्यादातर सौंदर्य के लिए किया जाता है लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए भी मददगार साबित ह
-
तरबूज हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है, ये तो आप जरूर जानते ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है की
-
आज कल के बिगड़ते खान- पीन और गलत रेहन-सहन के कारण कई तरह की शरीर से जुडी परेशानियां होने लगती हैं जिन
-
आजकल की खराब-लाइफस्टाइल और बालों में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स लगाने की वजह से उनकी रंगत हल्की होने लग
-
बढ़ती गर्मी के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। धूप और लू के कारण सिरदर्द, बुखार और बेह