खाना खाने के तुरंत बाद करेंगे ये 7 काम तो होगा सेहत को बड़ा नुकसान
-
By Admin
Published - 03 May 2024 5 views
सेहत है तो सब है। यह बात तो जगजाहिर है लेकिन जाने-अनजाने में हम रोजमर्रा में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं जैसे खाना खाने के तुरंत बाद नहाना। ऐसी छोटे छोटे बहुत से काम है जिन्हें आयुर्वेद के मुताबिक, स्वास्थय के लिए हानिकारक बताया गया है। चलिए आज आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।
फल खाना
आपने ये तो सुना होगा कि फल भोजन करने के बाद खाना चाहिए,लेकिन ये सच्चाई बहुत कम लोग जानते हैं कि खाने के तुरंत बाद फल खाने से गैस की समस्या हो सकती है।
सिगेरेट पीना
खाना खाने के बाद पी गई 1 सिगरेट आमतौर पर पी गई 10 सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचाती हैं साथ ही इससे कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता हैं।
सोना
खाना खाने के तुरंत बाद सोने से खाना ठीक से नहीं पचता जिसके कारण मोटापा बढ़ता हैं इसीलिए खाना खाने के 2-3 घंटे तक नहीं सोना चाहिए।
ब्रश करना
खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से अगर खट्टा आहार खाया हो, तो ब्रश करते वघ्क्त इनैमल यानी दातों की ऊपर की परत निकल सकती हैं इसलिए ब्रश करें पर कुछ देर बाद।
खाने के तुरंत बाद बेठ जाना
ज्यादातर नौकरी वाले लोग खाना खाने के बाद एक जगह कुर्सी पर बैठ जाते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप मोटापे को बढ़ावा देते हैं खाना खाने के 15 मिनट बाद टहलना जरूर चाहिए।
चाय पीना
जो लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं, वे खाने के बाद चाय पीते हैं। लेकिन जरा ध्यान दीजिए, खाने के तुरंत बाद चाय न पीएं, क्योंकि खाने के तुरंत बाद चाय पीने से खाना पचने में दिक्कत होती है व एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
नहाना
सही समय पर नहाना और खाना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका नहाने व खाना खाने दोनों का ही निश्चित समय नहीं होता है। खाने के तुरंत बाद नहाना तो सबसे अधिक हानिकारक माना जाता है। दरअसल, ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है व पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।
सम्बंधित खबरें
-
पिली और काली सरसों के बिना भारतीय रसोई अधूरी है। अगर आपको खाने का स्वाद बढ़ाना है तो सरसों के दाने से
-
एलोवेरा का इस्तेमाल ज्यादातर सौंदर्य के लिए किया जाता है लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए भी मददगार साबित ह
-
तरबूज हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है, ये तो आप जरूर जानते ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है की
-
आज कल के बिगड़ते खान- पीन और गलत रेहन-सहन के कारण कई तरह की शरीर से जुडी परेशानियां होने लगती हैं जिन
-
आजकल की खराब-लाइफस्टाइल और बालों में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स लगाने की वजह से उनकी रंगत हल्की होने लग
-
बढ़ती गर्मी के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। धूप और लू के कारण सिरदर्द, बुखार और बेह